उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना 2022( हाइलाइट्स, आवेदन प्रकिया)

 उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना 2022 


यूपी सरकार द्वारा यूपी के सभी वृद्ध /बुजुर्गो के लिए पेंशन योजना शुरू की है | इस योजना का नाम " यूपी वृद्धा पेंशन योजना " है | जो भी वृद्ध आर्थिक रूप से कमजोर है उनके लिए यह योजना शुरू की गई है | इस योजना का लाभ हर बुजुर्ग को मिलेगा | सरकार दवारा उनको हर महीने कुछ धनराशि पेंशन के तौर पर दी जाएगी | इस योजना का लाभ सीधे तरीके से वृद्धो को ही दिया जाएगा | यह धनराशि उनके बैंक अकाउंट में ही आएगी | पेंशन के तौर पर मिलने वाली धनराशि से उनकी आर्थिक स्थिति पर अच्छा प्रभाव भी होगा | धनराशि मिलने पर उनको किसी दूसरे पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा | अब इस योजना के बाद बुजुर्गो को पहले की तरह सरकारी ऑफिस  पर बार बार जाने की जरूरत नहीं होगी|  इस सुविधा को ऑनलाइन कर दिया गया है | आप भी यूपी के निवासी है तो आप भी इस योजना क लाभ ले सकते है | इस योजना की सम्पूर्ण जानकारी आप हमारे लेख में पढ़ सकते है | 

यूपी सरकार ने वृद्धा पेंशन योजना की शुरुआत की गई है | इस योजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा शुरू किया गया है | इस योजना ने बहुत सारे बुजुर्गो के जीवन को आसान बना दिया गया है | एक बुजुर्ग के लिए बिना किसी नौकरी ,रोजगार के जीवन यापन करना आसान नहीं है | आज के समय में तो बहुत से लोग ऐसे भी है जो पैसे की तंगी की वजह से अपने माता-पिता को वृद्धआश्रम छोड़ आते है | या फिर उनकी अच्छे से देख- रेख भी नहीं करते है | उस उम्र में उनको बच्चो के साथ की आवश्यकता होती है उसी में बच्चे ध्यान नहीं देते है | इस तरह की सभी समस्याओं को देखते हुए ही सरकार ने बुजुर्गो के लिए पेंशन योजना की शुरुआत की है | इस योजना के तहत सरकार द्वारा हर महीने 500 रूपए की धनराशि प्रदान की जाएगी | यह धनराशि हर तीन महीने में बैंक अकाउंट में डाली जाएगी | इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा | सरकार द्वारा हर साल एक लिस्ट निकाली जाती है उसमे सब वृद्ध लोगो का नाम आता है जो इस योजना का लाभ लेने के योग्य होते है | 


यूपी वृद्धा पेंशन योजना के हाइलाइट्स 

योजना का नाम                                      यूपी वृद्धा पेंशन योजना 

राज्य                                                       उत्तर प्रदेश 

आवेदक की उम्र                                        60 साल या इससे अधिक 

पेंशन की राशि                                            500 रूपए हर महीने 

वर्तमान साल                                             2022 

आवेदन की वेबसाइट                                  https://sspy-up.gov.in/hindipages/oldage h.aspx 


वृद्धा पेंशन योजना की योग्यता 

  • वृद्धा पेंशन योजना के लिए आवेदक को यूपी का नागरिक होना अनिवार्य है | 
  • आवेदक का आधार कार्ड होना चाहिए | 
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र 60 साल और उससे अधिक होनी चाहिए | 
  • इस योजना में आवेदक का आय प्रमाण पत्र होना चाहिए | 
  • इस योजना के लिए बुजुर्ग नागरिक के पास अपना  बैंक अकाउंट होना चाहिए | 
  • इस योजना के लिए बुजुर्ग नागरिक के पास  बी0 पी0 एल0 सूची 2002 नं0 /' एस0 एस0 सी नंबर 'होना चाहिए | 


यूपी वृद्धा पेंशन योजना की भुगतान की प्रकिया 

  • इस योजना में रुपयों की भुगतान की प्रकिया को बहुत ही आसान कर दिया गया है | 
  • इस योजना के तहत पेंशन की धनराशि बैंक अकाउंट में हर तीन -तीन महीने के बाद सीधे डाल  दिया जाएगा | 
  • इस योजना के तहत पेंशन किसी और के खाते में नहीं डाली जाएगी | 


उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना के लिए आवेदन प्रकिया 

  • वृद्धा पेंशन योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट sspy-up.gov.in है | 
  • अब इसके बाद होम पेज खुल जाएगा | 
  • अब आपको होम पेज पर "ऑनलाइन आवेदन करें ''वाले लिंक पर क्लिक करें | 
  • अब इसके बाद आपके सामने नया पेज आ जाएगा अब आपको "New Entry Form''पर क्लिक करना होगा | 
  • अब इसके बाद आपके सामने योजना का फार्म ओपन हो जाएगा | 
  • अब इसके बाद आपको फॉर्म को अच्छे से पढ़े और फिर फॉर्म को भरे | 
  • अब इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा | 
  • अब आपके आवेदन की प्रकिया पूरी हो जायगी | 

वृद्धा पेंशन योजना को ऑनलाइन अप लॉगिन करने की प्रकिया 

  • सबसे पहले आवेदक को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | 
  • उसके बाद आपके सामने होम पेज पर आ जाएगा | 
  • अब आपको होम पेज पर ओल्ड ऐज पेंशन के लिंक पर क्लिक करना होगा | 
  • अब इसके बाद आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा | 
  • अब आपको BDO/SDM ऑफिसर के लिंक पर क्लिक करना होगा | 
  • अब इसके बाद आपको योजना के प्रकार का चयन करना होगा | 
  • अब इसके बाद जिले का चयन और पासवर्ड दर्ज करना होगा | 
  • अब आपको एक कैप्चा कोड दिया होगा यह कोड भरे | 
  • और अब आपको लॉगिन पर क्लिक करना होगा | 
  • अब आपकी लॉगिन की प्रकिया पूरी हो जाएगी | 


वृद्धा पेंशन योजना की लिस्ट कैसे देखे 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | 
  • अब आपको पेंशन सूची के तहत ''पेंशन सूची (2022 )''के लिंक पर क्लिक करना होगा | 
  • अब आपके बाद आपके सामने जिले वार की लिस्ट आ जाएगी | 
  • अब आपको लिस्ट में जिले का नाम सेलेक्ट करना होगा | 
  • अब इसके बाद आपको विकासखंड का चयन करना होगा | 
  • इसके बाद ग्राम पंचायत का चुनाव करना होगा | 
  • अब आपको कुल पेंसर के सेक्शन में दिए गए लिंक में क्लिक करना होगा | 
  • अब इसके बाद आपके सामने सभी की सूची आ जाएगी | 
  • अब आप इस तरह से योजना की सूची को चेक कर सकते है | 














'


'


Comments

Popular posts from this blog

IFMIS Telangana | IFMIS Login@ ifmis.telangana.gov.in | IFMIS Pay Slip download

हरियाणा सक्षम योजना 2022 लाभ व विशेषताएं, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता और ऑनलाइन आवेदन प्रकिया

हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना - पात्रता , आवश्यक दस्तावेज and आवेदन के दिशानिर्देश | Haryana Krishi Yantra Anudan Yojana 2022