हरियाणा सक्षम योजना 2022 लाभ व विशेषताएं, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता और ऑनलाइन आवेदन प्रकिया
हरियाणा सक्षम योजना 2022 यह योजना हरियाणा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है |इस योजना को मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर जी ने शुरू किया है | इस योजना की शुरुआत नवंबर 2016 को की गई थी | आप सब जानते है की देश में बेरोजगारी बहुत ही फ़ैल रही है इसलिए सरकार द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है | हरियाणा सक्षम योजना के तहत सरकार द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को नौकरियाँ उपलब्ध कराई जाएगी | सभी बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर जॉब प्रदान की जाएगी | इस योजना के तहत उन्हें किसी कंपनी या सरकारी कार्यालय में जॉब दी जाएगी | जो भी युवा पोस्ट ग्रेजुएट है उसका मासिक वेतन 9 हजार रूपए दिया जाएगा | उसमे 3 हजार रूपए बेरोजगारी भत्ते के भी शामिल किये जाएंगे | और इस योजना के तहत स्नातक किये हुए छात्रों को 7500 रूपए की वित्तीय राशि दी जाएगी | हरियाणा सक्षम योजना के तहत सभी बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया जाएगा | इस योजना के तहत कार्य करने वाले युवाओं की उम्र 18 से 35 के बीच होनी चाहिए | इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वालो की और उसके परिवार की आय 3 लाख से कम होनी चाहिए | इस योजना...