हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना - पात्रता , आवश्यक दस्तावेज and आवेदन के दिशानिर्देश | Haryana Krishi Yantra Anudan Yojana 2022


हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना 

हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों के लिए एक नई योजना शुरू की है | हरियाणा सरकार किसानों की आय को बढ़ाने के लिए अनेक तरह तरह की योजनाएँ शुरू कर रही है | इसी तरह से राज्य सरकार ने किसानों के लिए कृषि यंत्र अनुदान योजना आरंभ की है | कृषि अनुदान योजना से किसानों को खेती करने में जो परेशानी होती है ,वो भी कम होगी और किसानों का  आर्थिक  पक्ष मजबूत होगा | कृषि अनुदान योजना में किसानों को अनेक तरह के यंत्र पर  सब्सिडी प्राप्त होगी | अगर आप कृषि अनुदान योजना की सही जानकारी पाना चाहते है ,तो हमारे लेख को अवश्य पढ़े | कृषि यंत्र अनुदान योजना से संबंधित सारी जानकारी हम आपको देने जा रहे है | इस योजना की पात्रता ,उददेश्य ,लाभ ,आवेदन प्रकिया व महत्वपूर्ण  इत्यादि की जानकारी के लिए  आप हमारा लेख पढ़े  | 

कृषि यंत्र अनुदान योजना कृषि व कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई है | इस योजना के तहत कृषि यंत्र खरीदने पर 40 %से 50 %तक अनुदान प्राप्त होगा | हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा दिया  गया  कृषि यंत्र अनुदान किसानों की आय में बढ़ोतरी करेगा और उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी | इस योजना में आवेदन करने के लिए किसानों को सभी दस्तावेज जमा करने  होंगे | यदि आप भी हरियाणा के निवासी है तो आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है | इन आधुनिक उपकरणों के उपयोग से कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और इससे किसानों की आय में भी वृद्धि होगी | इस योजना से किसान आत्मनिर्भर होंगे | कृषि यंत्र अनुदान योजना में लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा | और ऑनलाइन आवेदन के लिए आप आधिकारिक  website पर जाए | 

कृषि यंत्र अनुदान योजना के लाभ :

हम आपको इस योजना के लाभ के बारे में बताने जा रहे है | 

  1. किसानों को नए कृषि यंत्रो से खेती करने में आसानी हो जायगी | 
  2. जिस भी किसान की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है उनको इस योजना से रूपए की मदद हो जाएगी | 
  3. नए यंत्रों से कृषि उत्पादन में भी वृद्धि होगी | 
  4. आधुनिक कृषि उपकरण खरीदने पर सब्सिडी दी जाएगी | 
  5. कृषि यंत्र अनुदान योजना की वजह से किसानों की आय में भी बढ़ोतरी  होगी | 
  6. इस योजना से किसानो की आर्थिक स्थिति में भी सुधार  आएगा | 
  7. इस योजना से किसानों को कृषि यंत्र खरीदने पर 40 से 50 %तक अनुदान दिया जायगा | 
  8. इस योजना के कारण किसान कृषि यंत्र खरीदने के लिए प्रेरित होंगे | 
  9. इस  योजना से किसानो को खेती करने के लिए जो परेशानी का सामना करना पड़ता था ,वो सब कृषि यंत्र की वजह से कम हो जाएगी | 
  10. इस योजना की शुरुआत राज्य सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के उददेश्य को ध्यान में रखते हुए की गई है | 
  11. इस योजना में अधिक आवेदन प्राप्त होते है तो लकी ड्रॉ के माध्यम से चयन किया जाएगा | 

 कृषि यंत्र अनुदान योजना की पात्रता :

  1. इस योजना में आवेदन करने के लिए किसान को  हरियाणा का स्थाई निवासी होना जरुरी है | 
  2. इस योजना में लाभ पाने के लिए आवेदन करने वाले किसान की जमीन उसके अथवा उसके माता -पिता ,बेटा ,बेटी व पत्नी के नाम पर होनी चाहिए | 
  3. किसी दूसरे की जमीन के कागजात पर कोई दूसरा लाभ प्राप्त नहीं कर सकता | 
  4. जो भी किसान इस योजना में लाभ प्राप्त करना चाहते है ,उनके पास सारे आवश्यक दस्तावेज होने जरुरी है|  | 

कृषि यंत्र अनुदान योजना के आवश्यक दस्तावेज :

  1. आधार कार्ड 
  2. पैन  कार्ड 
  3. वोटर आई डी कार्ड 
  4. मान्य आर सी
  5. पटवारी की रिपोर्ट 
  6. बैंक खाता 
  7. मोबाइल नंबर 
  8. हस्ताक्षर 

लकी ड्रॉ के माध्यम से चयन प्रकिया :

इस योजना के तहत यदि किसानों के द्वारा अधिक से अधिक आवेदन जमा होते है | तो हरियाणा कृषि एवं कल्याण विभाग के माध्यम से लकी ड्रॉ होगा जिसके तहत किसानों को चुना जाएगा | लकी ड्रॉ एक पोर्टल पर एक ऑनलाइन प्रकिया के माध्यम से होगा | इस लकी ड्रॉ के माध्यम से किसानों को इस योजना का लाभ मिल सकता है और किसान सरकार द्वारा मिल रही सब्सिडी  प्राप्त कर पाएंगे | 
 

कृषि यंत्र अनुदान योजना का  आवेदन  रद्द होने की स्थिति :

सबसे पहले तो किसान के पास खुद की जमीन होनी चाहिए | और अगर जमीन उसके माता -पिता ,बेटा, बेटी ,व पत्नी के नाम भी होगी तो उसे लाभ प्राप्त हो सकता है | अगर खुद की जमीन नहीं है तो आवेदक का नाम पंजीकरण से निकाल दिया जाएगा | यदि किसान को चुना गया और बाद में कोई कमी निकली तो इस समस्या में आवेदक का नाम  सूची से निकाल दिया जाएगा | इस योजना का लाभ किसान को केवल तीन मशीन खरीदने पर ही होगा और अगर पिछले चार वर्षो में किसान को कृषि यंत्र अनुदान प्राप्त हुआ है तो उसको भी अनुदान प्राप्त हो सकता है | 

कृषि यंत्र अनुदान योजना के हाईलाइट :

साल -                                   2022 
राज्य -                                 हरियाणा 
योजना का नाम -                   कृषि यंत्र अनुदान योजना 
विभाग -                               कृषि एवं कल्याण  विभाग ,हरियाणा 
लाभार्थी -                              राज्य के सभी किसान नागरिक 
शुरू की गई -                         हरियाणा सरकार द्वारा 
उददेश्य -                              कृषि उपकरण खरीदने के लिए अनुदान देना 
आवेदन का तरीका -               ऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट -          www.agriharyanacrm.com 

कृषि यंत्र योजना के तहत आने वाले सभी यंत्र :

  1. राइस ड्रायर 
  2. स्ट्रा  बेलर 
  3. ट्रैक्टर ड्रिवन स्पेयर 
  4. फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर
  5. लेज़र लैंड लेवेलर  
  6. हे रैक 
  7. मोबाइल श्रेडर 
  8. रिप्पर बाइंडर 
  9. पैड़ी ट्रांसप्लांटर 
  10. रोटावेटर 
  11. ट्रैक्टर ड्राविंग पाउडर विडर 

 कृषि यंत्र अनुदान योजना के ऑनलाइन आवेदन के दिशानिर्देश :



आवेदन करने वाले किसान को हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए | जो भी किसान इस योजना का लाभ प्राप्त  करना चाहते है तो उनको ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना होगा आवेदन करने का तरीका हम आपको बताने जा रहे है कृपया अवश्य पढ़े | हम आपको इसे आसान तरीके से बताने जा रहे | 
  1. सबसे पहले आपको हरियाणा कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. इसके बाद आपके सामने होम पेज open हो जाएगा | 
  3. इसके बाद आपको आवेदन करने के लिए कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत अनुदान लेने के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करना होगा | 
  4. उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर सामने आ जाएगा जिसमें आपको योजना को चुनना होगा|  
  5. इसके बाद आप योजना का चयन करेंगे तो Procide to apply के बटन पर  click करना होगा | 
  6. अब आपके सामने पंजीकरण फार्म आ जाएगा | 
  7. इसके बाद आपको आवेदन फार्म में सारी जानकारी भरनी होगी जैसे :-अपना स्थाई पता ,ब्लॉक का नाम ,आधार कार्ड नंबर ,आपका जिला ,मोबाइल नंबर इत्यादि | 
  8. इन सभी को Fill करने के बाद Submit के बटन पर click करना होगा | 
  9. इसके बाद जैसे ही आप Submit के बटन पर Click करेंगे तो आपकी आवेदन की प्रकिया पूरी हो जाएगी | 

कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत लाभार्थी स्टेटस चेक करने का तरीका :-

  1. सबसे पहले आपको हरियाणा कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा | 
  2. अब इसके बाद आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा | 
  3. इसके बाद Home Page पर जाने के बाद लाभार्थी स्टेटस के link पर जाना होगा | 
  4. इसके बाद आपके सामने एक नया फार्म  open हो जाएगा | 
  5. अब इसके नए फार्म में पूछी गई सभी  जानकारी आपको  fill करनी होगी | 
  6. फिर आपको सबमिट के बटन पर Click करना होगा|  
  7. जैसे ही आप सबमिट के बटन पर Click करेंगे तो आपको लाभार्थी स्टेटस दिखाई दे जाएगा | 

संपर्क करने की जानकारी :

किसान कॉल सेंटर के टेलीफ़ोन नंबर -    18001801551 
फ़ोन नंबर -  0172 -2571553 
                  0172 -2571544 
Farmer Sms Mobile Number - 09915862026
Fax-      0172- 2563242
email id - agriharyana@gmail.com




Comments

Popular posts from this blog

IFMIS Telangana | IFMIS Login@ ifmis.telangana.gov.in | IFMIS Pay Slip download

हरियाणा सक्षम योजना 2022 लाभ व विशेषताएं, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता और ऑनलाइन आवेदन प्रकिया